Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: इंसानियत शर्मसार! पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: होशियारपुर में 4 साल के बच्चे के साथ अपहरण कर हत्या और बस्ती भूरे खां में 5 साल की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटनाएं अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि अब पिता द्वारा इंसानियत शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी श्रमिक व्यक्ति ने लम्मा चौक, मछली मार्केट पानी वाली टंकी के पास अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की मां ने आरोपी पिता को मौके पर पकड़ मारपीट की और बाद में थाना पुलिस को सूचित किया।

हालांकि मौके पर पहुंची थाना 8 और थाना रामामंडी की पुलिस कुछ समय तक हदबंदी में उलझी रही, लेकिन बाद में घटनास्थल रामामंडी के इलाके के होने के चलते पुलिस उसे थाने ले गई। थाना रामामंडी पुलिस ने आरोपी राजन के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली ईशा काल्पनिक नाम ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह लोगों के घरों का काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है।

वह 20 साल से पहले पति और बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश से जालंधर आई थी। उसने कहा कि वह रोजाना की तरह बुधवार को काम पर गई थी। वह शाम करीब 4 बजे घर लौटी तो उनकी बेटी घर में नहीं थी। उसने बेटी को कई जगहों पर ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वह अंत में छत पर गई तो उसने देखा कि पति एक छत पर बने कमरे में बच्ची के साथ नशे में धुत्त होकर गलत हरकत कर रहा था, जिसे देख उसके होश उड़ गए और उसने पति को धक्का देकर बेटी को उसकी चंगुल से छुड़ाया।

उसने पति के बाल पकड़ कर बाहर निकाला और शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें उसने पति की गलत हरकत बताई तो स्थानीय लोगों ने भी उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। लोगों की भीड़ में से किसी ने हादसे के बारे में कंट्रोल रूम पर सूचित दी, जिसके बाद पहले थाना 8 की पुलिस पहुंची और बाद में थाना रामामंडी पुलिस पहुंची। थाना 8 की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना रामामंडी की पुलिस के हवाले कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page