Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: इंसानियत शर्मसार, रोती 5 वर्षीय बेटी का पिता ने किया...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, रोती 5 वर्षीय बेटी का पिता ने किया कत्ल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी पिता ने रो रही 5 साल की मासूम की आवाज बंद करवाने के लिए मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रो रही थी और उसकी आवाज पिता को बर्दाश्त नहीं हुई। एक रोती बच्ची की आवाज, जो मां-बाप के लिए सबसे प्यारी होनी चाहिए, उसी की मौत का कारण बन गई।

कलयुगी पिता ने पहले बेटी को उठा कर पटक दिया और जब रोना बंद नहीं हुआ तो उसका गला घोंट आवाज हमेशा के लिए बंद कर दी। यह दर्दनाक मामला दूरदर्शन एन्क्लेव का है, जहां पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले और दिहाड़ी पर काम करने वाले अरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो फिलहाल दूरदर्शन एन्क्लेव में रह रहा था। मामले की शिकायत बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार ने दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरविंदर को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने शिकायत में बताया गया कि अरविंदर सिंह नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी घरों में काम कर परिवार का गुजारा चलाती थी। आर्थिक तंगी और घरेलू तनाव के बीच 5 साल की निहारिका अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। 3 फरवरी को निहारिका की मां काम पर गई हुई थी और घर में सिर्फ अरविंदर और बच्ची मौजूद थे। इस दौरान अरविंदर शराब पी रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे निहारिका भूख लगने पर रोने लगी।

पहले तो आरोपी ने उसके मुंह पर शराब डाल कर बंद करवाने का प्रयास किया और फिर उसे उठा कर पटक दिया। बताया गया कि जब बार-बार पटकने के बावजूद बच्ची का रोना बंद नहीं हुआ तो अरविंदर आपा खो बैठा। उसने अपनी ही मासूम बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो घर में मातम पसर गया।

मां पर टूटा दुखों का पहाड़ काम से लौटने पर जब निहारिका की मां को बेटी की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। निहारिका उसकी इकलौती बच्ची थी। पुलिस ने आरोपी अरविंदर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page