जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में स्थित एक मंदिर में कुछ दिन पहले शिव सेना नेता बंटी पर महिला ने मंदिर की मर्यादा भंग करने के आरोप लगाए थे। महिला ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि बंटी ने जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया है। महिला का कहना है कि नेता ने धार्मिक स्थल की मर्यादा का उल्लंघन किया है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। महिला ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इस मामले को लेकर आज महिला पुलिस कमिशनर दफ्तर बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग लेकर पहुंची।
इस दौरान मौके पर बंटी भी पत्नी के साथ पहुंच गया। जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों में सीपी दफ्तर के बाहर भारी हंगामा होना शुरू हो गया। वहीं बंटी की पत्नी ने कहा कि मंदिर में कई अन्य भी जूते लेकर मंदिर में प्रवेश कर चुके थे। इस दौरान महिला पर ठगी के आरोप लगाए। बंटी की पत्नी ने कहा कि उसके पास सारे सबूत है और वह जल्द सबूत पुलिस के समक्ष पेश करेंगी। वहीं दूसरी ओर महिला ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि मंदिर में उसकी वीडियो को एआई के जरिए जनरेट करके वीडियो बनाई और मंदिर में नाचने की वीडियो को वायरल किया। महिला ने कहा कि उसने अपनी असली वीडियो भी मंदिर में नाचने को लेकर जनतक की थी।
इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि पैसे देकर उसकी गलत वीडियो जारी की थी। महिला ने कहा कि बंटी बालाजी के समक्ष में जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया था। ऐसे में अगर बंटी की पत्नी को लगता है कि वहां पर अन्य व्यक्ति भी मंदिर में जूते पहनकर आए थे और उसके बारे में बंटी की पत्नी भी पुलिस को शिकायत दे सकती है। ऐसे में दोनों पार्टियों में भारी हंगामा हो गया।
वहीं नरेंद्र थापर ने कहा कि इस मामले को लेकर बेअदबी का पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता द्वारा अन्य बेअदबी को लेकर पर्चे दर्ज करवाए गए थे, ऐसे में इस मामले को लेकर भी पुलिस को पर्चा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तो वह सीपी दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे। सीपी दफ्तर के बाहर भारी हंगामा होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोनों को सीपी दफ्तर के अंदर ले गए। जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।