HomePunjabJalandharJalandhar News: Bus Stand Flyover पर हुआ भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर...

Jalandhar News: Bus Stand Flyover पर हुआ भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां डिवाइड से टकराने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया और उन्होंने घटना की सूचना फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही घायल व्यक्ति की पहचान हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सतलुज चौक के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सड़क हादसे में घायल मरीज को उपचार के लिए एबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। घटना में एक ही व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस का कहना हैकि अब यह नहीं पता कि बाइक सवार की पोल से टक्कर हुई थी या किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -