जालंधर, ENS: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ओर ओलिंपिक मनदीप सिंह और महिला टीम की खिलाड़ी उदिता दुहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 21 मार्च को दोनों पंजाब में शादी करेंगे। इस दौरान मनदीप सिंह के घर में जश्न का माहौल मनाया जा रहा है। इसी के चलते आज मनदीप सिंह के घर पर जागो का प्रोग्राम रखा गया। जागो में जहां परिवार डांस कर कर खुशियां मना रहा है वहीं मनदीप सिंह के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और ओलंपिक खिलाड़ी मनदीप सिंह की जागो के बाद डीजे पार्टी में पहुंचे।
तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह, पूर्व ओलिंपिक सरदार सिंह ओलिंपिक गुरजंट सिंह, सुखजीत सिंह, वरुण कुमार शाहिद बाकी अन्य खिलाड़ी भी जागो प्रोग्राम के बाद डीजे पार्टी में पहुंचे थे। वहीं यह सभी खिलाड़ी डीजे की धुन पर लगे गानों पर नाचते हुए नजर आए। मनदीप सिंह की डिग्री पार्टी में मानव ऐसा लगा कि जैसे विवाह का समागम चल रहा है। इस समागम में कई राजनेता पूर्व और मौजूदा पुलिस अधिकारी सहित तमाम ने शहर के जाने-माने लोग भी समागम में शामिल हुए थे।
बताया जा रहा है कि पंजाब के रहने वाले मनदीप की पहली मुलाकात उदिता से 2018 में हुई। ये मुलाकात 2018 में बेंगलुरु में भारतीय राष्ट्रीय शिविर में हुई थी। पहले तो वे सिर्फ दो खिलाड़ियों की तरह बातचीत करते थे, हॉकी के बारे में बात करते थे और खेल के बारे में एक-दूसरे की समझ को समझते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई। लॉकडाउन के दौरान ही उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। मंदीप और उदिता दोनों ही अपने परिवार और बाहर दुनिया से दूर एक ही कैंप में फंसे हुए थे, जहां उन्होंने एक साथ ज्यादा समय बिताना शुरू किया और एक दूसरे के साथ सबसे ज्यादा सुकून पाया।