HomePunjabJalandharJalandhar News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता,...

Jalandhar News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी। दरअसल, दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। जिसके बाद अचानक कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम में बदलाव के साथ आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही रात के अंधेरे जैसा माहौल बन गया। वहीं ओलावृष्टि होने पर लोग सड़कों के किनारे खड़े हो गए और ओले गिरने की वीडियो बनाने लग गए। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दरअसल, गेंहू का सीजन शुरू हो गया है, जहां किसान गेंहू लेकर मंडियों में पहुंचने की तैयारियों में जुटे हुए है, वहीं ओलावृष्टि के कारण गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंता में है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम ने उनकी सारी मेहनत बर्बाद कर दी है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण फसल की हालत खराब हो गई है। यह प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए बहुत चिंता का विषय है और इसका पैदावार पर भी बड़ा असर पड़ेगा। इस नुकसान की भरपाई करना किसी के बस में नहीं है।

किसानों का कहना है कि गेहूं के दाने काले पड़ने शुरू हो गए हैं और फसल की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। जहां पहले प्रति एकड़ 20 क्विंटल पैदावार की उम्मीद थी, वहीं उन्हें लगता है कि अब 5 क्विंटल भी नहीं मिल पाएगा। यह स्थिति किसानों के लिए बहुत निराशाजनक है। दरअसल किसान पहले से ही बाढ़ और मंडी में हुए नुकसान से परेशान थे और अब यह बारिश एक और समस्या बन गई है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई और कहा कि अगर अगले 20 दिनों तक मौसम साफ रहा, तो फसल का कुछ हिस्सा बचाया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -