जालंधर : इन दिनों पंजाब में बढ़ रहै डेंगू के मरीजों को लेकर सेहत विभाग सतर्क हो गया है। डेंगू से बचाव के लिए सेहत विभाग के कर्मचारी जगह-जगह जाकर लारवे की चैकिंग कर रहै हैं। इस के तहत डेंगू से बचाव को लेकर सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल ने शहीद बाबू लाभ सिंह मेमोरियल नर्सिंग स्कूल में लारवा की जांच की। वहीं, बीते दिन डेंगू का एक ओर मामला सामने आने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 67 तक पहुंच गई।
सेहत विभाग की टीमों ने 31 स्कूलों और कालेजों में लारवे की जांच की। इस अभियान के तहत जिले में 96 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे कर लोगों को डेंगू और उसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया विभाग ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों में 531 घरों और ग्रामीण क्षेत्रों में 2,384 घरों और कुल 2,915 घरों का दौरा किया। इस सर्वेक्षण के दौरान सेहत विभाग की टीमों ने शहरी क्षेत्रों में 8 घरों और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 घरों में डेंगू का लार्वा पाया।
