जालंधर: जी.एस.टी विभगा द्वारा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर सामान जब्त करने का मामला सामने आया है। जी.एस.टी विभगा ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग द्वारा जब्त किए गए सामाने में में जूते के सॉल व अन्य सामान बताया जा रहा है जोकि यू.पी. से जालंधर आया है। स्टेट जी.एस.टी. विभाग द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर छापेमारी करते हुए 23 नगों को जब्त किया गया और उन्हें जी.एस.टी. भवन में रखवाया गया है।
जी.एस.टी विभाग की टीम करीब 4.30 बजे के करीब रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस रेड के दौरान वह अपने साथ पुलिस के स्टॉफ को नहीं लेकर गए थे। सुबह 5 बजे से लेकर 7-8 बजे कई ट्रेनों से नग उतारे गए और इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। एक दम से उन्होंने मौके पर जाकर नगों के बारे में पूछा और नगों जब्त करने की कार्रवाई को शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई में जब्त हुए नगों को जी.एस.टी. भवन में भिजवा दिया गया है। उक्त कार्रवाई के बाद से बिना बिल के मॉल पर पैनी नजर रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टीमों को 24 घंटों के अलर्ट पर रखा गया है ताकि बिना बिल के आने वाले मॉल को तुरंत प्रभाव से पकड़ा जा सके और सरकार को चूना लगने से रोका जा सके।
