जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम और विभाग के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। यूनियन ने साफ कहा है कि 8 से 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में बसें नहीं चलेंगी और तीन दिनों के लिए सभी डिपो पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके पहले 28 नवंबर और 2 दिसंबर को सभी डिपो में गेट रैली की जाएगी। जिसमें सरकार के खिलाफ सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा।
यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे वे अपनी मांगों को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रधान चानण सिंह ने बताया कि प्रशासन से वह कई बार मीटिंग कर चुके है। इस दौरान उनकी 2 मीटिंगे हुई थी और मांगों को हल करने का आश्वासन किया था। इस दौरान उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया।
वहीं किलोमीटर स्कीम को लेकर भी वह प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन पिछली बार प्रदर्शन किए जाने के दौरान उनकी मंत्री से बात हुई थी और किलोमीटर स्कीम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। जिसके कारण कर्मियों ने भी प्रदर्शन को स्थगित कर दिया था। उनका कहना है कि अब मांगो को लेकर 28 तारीख को गेट रैली करेंगी। जिसके बाद 2 तारीख को गेट रैली की जाएगी। 8,9 और 10 दिसंबर को बस रोककर चक्का जाम किया जाएगा।
यूनियन प्रधान ने कहा कि उसके पास चंडीगढ़ में कोठी का घेराव किया जाएगा। इससे पहले भी कई बार यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है। जिसके बाद यूनियन के साथ प्रशासन की बात होने के बाद प्रदर्शन को स्थगित कर दिया जाता है। लेकिन अब यूनियन का कहना है कि अगर 3 दिन चक्का जाम होने के बाद भी उनकी बाते नहीं मानी गई तो हो सकता है कि वह अनिश्चित काल के लिए धरना लगाने का ऐलान करेंगे।