जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 अवैध हथियार बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी धीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना 1 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस ने .32 बोर के 4 अवैध हथियार और 12 रौद बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा की गई है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम के पास एक केस में आरोपी सुखवंत सिंह वांटिड था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को थाना डिवीजन नंबर-1 के एरिया से गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपी मूल रूप से करतारपुर का रहने वाला है। जोकि अभी से दो साल पहले तक विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ चलता था। मगर फिर किसी बात को लेकर सुखवंत सिंह अनबन हो गई। जिसके बाद उसने अकेले गैंग चलाना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में करीब 15 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें आर्म्स एक्ट, फिरौती, हत्या की कोशिश और तस्करी के केस है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने आतंकी लखबीर सिंह लांडा हरिके के कुछ करीबियों को टारगेट करना था। जिसके के लिए उसने हथियार मंगवाए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी के साथ और कितने लोग शामिल थे और कहां कहां व किस किस गैंगस्टर की रेकी कर चुके थे।