Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: जमीनी विवाद को लेकर दोस्त पर किया हमला, परिवार ने...

Jalandhar News: जमीनी विवाद को लेकर दोस्त पर किया हमला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बाबा साहेब अंबेडकर चौक के पर युवक पर हमला करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर हमला हुआ है। परिवार ने घायल बेटे को लेकर दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए है। घायल व्यक्ति की पहचान राजवीर के रूप में हुई है। राज ने कहाकि वह हर समय शिवम के साथ रहते है, लेकिन उस पर बाबा साहेब चौक के पास पार्षद ने हमला किया है। पीड़ित ने कहा कि प्रॉपर्टी को लेकर उसका कोई विवाद नहीं था, लेकिन उसे नहीं पता कि क्यों उस पर हमला किया गया। वहीं गोल्डन कालोनी की रहने वाली मां सतविंदर कौर ने कहा कि शिवम पार्षद है और बेटे का दोस्त है। कल बेटा रात 8 बजे् घर नहीं पहुंचा तो उसने फोन किया उठाया।

जिसके बाद उसने शिवम को फोन किया लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया। पार्षद शिवम अपना सारा काम बेटे को सौंपता है और वही करता है। काफी देर बाद सतविंदर को पता चला कि वह सिविल अस्पताल में दाखिल है और उसके चोटें आई है। महिला ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंची तो शिवम ने उसे बुलाया तक नहीं। इस दौरान मौके पर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान घायल की बहन से जब बात की तो शिवम खुद उसे बाद में भाई के मानने लगा। बहन ने कहा कि उसके भाई को शिवम ने बुलाया था और कहा कि वह कचहरी पर है और वहां आ जाए। जिसके बाद भाई पर हमला किया गया। बहन ने शिवम पर हमले के गंभीर आरोप लगाए है।

जिसके बाद वह मौके से चला गया। मां ने कहा कि मेरा बेटा किसी से दुश्मनी नहीं रखता। उसका किसी से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उसे नाजायज तरीके से पीटा गया। परिजनों ने युवक के दोस्त शिवम को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। मां का कहना है कि शिवम परिवार के बेहद करीब था और अक्सर घर आता-जाता था, लेकिन घटना के समय उसने मदद नहीं की और बयान बदलता रहा। परिवार का आरोप है कि शिवम ने पहले कहा कि वह घायल को अस्पताल लेकर आया, लेकिन बाद में कहने लगा कि वह उसे जानता तक नहीं।

घायल युवक की मां ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी उनका बेटा इलाज करवा रहा है और परिवार सदमे में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में है। युवक के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page