जालंधर, ENS: पूर्व सासंद के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार जंडियाला मंजीकी के नज़दीकी छोटे से गांव भारद्वाजियों के जंपल और लोक सभा हलका फिलौर से सीपीआई (एम) के पूर्व सांसद मास्टर भागत राम का आज सुबह 6.15 बजे विदेश में निधन हो गया। 82 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। मास्टर भागत राम के सुपुत्र सुरजीत हैपी ने बताया कि मास्टर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

मास्टर भागत राम बंडाला, जंडियाला फतेहाबाद और सुननड़ कला आदि में पढ़ाते रहे। मास्टर भागत राम 1977 की आम चुनावों के दौरान हलका फिल्लौर से सांसद चुने गए थे। भागत राम के अचानक निधन पर भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी के महासचिव मंगत राम पासला, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हरकंवल सिंह और अन्य ने दुख व्यक्त किया है।
