Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: भारत-पाक मैच को लेकर पूर्व मंत्री का आया बड़ा बयान,...

Jalandhar News: भारत-पाक मैच को लेकर पूर्व मंत्री का आया बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः एशिया कप को लेकर आज भारत पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर पूर्व खेल मंत्री व मौजूदा विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम अटैक के जख्म अभी भरे नहीं है। ऐसे में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों को इमोशनल एक्सवाइड किया, लेकिन आज वहीं भाजपा इस मैच को करवाने में लगी हुई है।

परगट सिंह ने कहा कि हाल ही में खत्म हुए हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान ने हॉकी टीम को भारत नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि केंद्रिय गृह मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें काफी ध्यान है, जब कहीं भी गृह मंत्री का इंट्रस्ट आता है तो भाजपा के सारे कानून एक तरफ और भाजपा की पॉलिसी एक तरफ हो जाती है। उसी पॉलिसी के तहत आज भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट का मैच खेला जा रहा है।

परगट सिंह ने कहा कि वैसे खेल, कल्चर लोगों को जोड़ते है। लेकिन कुछ समय होता है जब माहौल सही हो। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरह वह दिखाते है कि भाजपा ही देश प्रेमी है, लेकिन दूसरी तरफ पैसे की बात आती है तो भाजपा की पॉलिसी बदल जाती है। वहीं खेल मंत्री रहने के दौरान को याद करते हुए कहा कि उस दौरान भी उन्होंने कहा था कि यह दोनों चीजें एक साथ नहीं हो सकती।

वहीं राहुल गांधी के कल पंजाब दौरे पर रवनीत बिट्टू के दौरे को लेकर कहा कि बिट्टू के बारे में सभी को पता है कि वह किस नस्ल का घोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर वह बिट्टू की कुछ स्टेटमेंट सुन लें तो वह खुद कंन्फ्यूज हो जाते है। बिट्टू के चन्नी पर तंज कसने के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। देश को पता चल गया है कि भाजपा क्या कर रही है, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चलेगी।

भाजपा के 2 चेहरे है, जिसमें एक चेहरा में वह फेस वेल्यू रखते है और दूसरे चेहरे में पंजाब विरोधी वह काम करते है। लोग अब भाजपा का खुलकर विरोध करते है। शुभकरण की मौत को लेकर भी परगट सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी 1600 करोड़ रुपए पर कहा कि इससे पंजाब के नुकसान की भरपाई नहीं होगी। वहीं उन्होंने दोनों केंद्र और पंजाब सरकार को मिलकर पंजाब की मदद करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -