जालंधर, ENS: अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह ने वर्तमान पंथक कमेटी द्वारा लंबे समय से ना करवाए जा रहे चुनावों को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि शिरोमणि अकाली दल की अगुवाई में चुनाव करवाए जाएंगे। भाई रणजीत सिंह ने बादल परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार 30 सालों से बेअदबी कर रहा है। वहीं पूर्व जत्थेदार ने कहा कि इस बार लोग नई पंथक पार्टी को चुनाव में सहयोग दें ताकि नई पंथक पार्टी पंजाब के धर्म को लेकर बात करें। आरोप है कि पिछले 14 से 15 सालों से चुनाव नहीं हो रहे है और ना ही यह चुनाव होने दिए जा रहे है।
इस चुनावों में राजनीतिक पार्टियों को धार्मिक मामलो में चुनाव लड़ने और उनके शामिल होने पर एतराज जताया है। कमेटी के पास भारी मात्रा में दान आता है, आरोप है कि इसके बावजूद अगर किसी गरीब बच्चे को फायदा ना मिले तो यह काफी निंदनीय है। सिखों के सिंद्धात को बचाने के लिए संगता पंथक अकाली लहर को चुनावों में लोगों को सहयोग देने की अपील की गई। सिखों की जमीन को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार जमीन ट्रस्ट को देती है वह किसी व्यक्ति को नहीं देती है। आरोप है कि वह जमीन बादल परिवार के नाम पर है। पंथ और ग्रंथ को बादल परिवार ने अपने साथ लगा लिया, जिसके चलते पंथ का काफी नुकसान हुआ है।
