जालंधर, ENS: पुलिस स्मृति दिवस को लेकर आज पीएपी कंम्प्लेक्स में डीजीपी पंजाब गौरव यादव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि नशे के खत में को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा भारत में पहली बार 5800 मामले दर्ज किए हैं।
उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ काम करने वाली पंजाब पुलिस पहले पुलिस है। वह उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की इसी एजेंसी पंजाब के माहौल को खराब करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्मी के बदलने के बाद से पंजाब में इलीगल एक्टिविटीज बढ़ती ही जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर पंजाब पुलिस अलग स्ट्रेटजी से काम करके इस सब को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने नागरिकों से भी सहयोग का आग्रह किया और कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रख सकते हैं। स्मृति दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।