Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर में लगी आग, महिला ने छत से लगाई छलांग,...

Jalandhar News: घर में लगी आग, महिला ने छत से लगाई छलांग, हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के इलाके में प्रोफेसर कालोनी में एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर 74 नंबर घर में आग लगने के कारण महिला ने छत से छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला छत पर बने कमरे में रह रही थी और उसने घबराकर घर की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -