जालंधर, ENS: काली माता मंदिर के पास स्थित दादा कालोनी में बनी फैक्टरी में आग लग गई। सुबह-सुबह घटना के दौरान पेंट की फैक्टरी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।
वहीं फैक्टरी के मालिक राजिंदर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में बुलेट बाइक को पेंट करने का काम होता है। घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग करने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजिंदर ने कहा कि तार में सपार्किंग होने के चलते यह हादसा हुआ है। आग लगने से हुए नुकसान की जांच की जा रही है।
