जालंधर, ENS: काला बकरा गांव के फार्म हाउस में कुछ शरारती तत्वों ने सुबह-सुबह आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर शरारती अनंसर मौके से फरार हो गए। फार्म हाउस के मालिक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए फार्म हाउस के मालिक अमरजीत ने बताया कि वह रोज की तरह इसी फार्म हाउस में सोते हैं। आज सुबह 4 बजे कुछ शरारती अनंसरों ने फार्म हाउस में आग लगा दी। इस घटना में कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में कंबाइन गाड़ी, ट्रैक्टर व अन्य सामान जल गया। फार्म हाउस के मालिक ने बताया कि घटना को 4 लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें से 2 नकाबपोश थे और 2 बिना नकाबपोश थे, जिनकी उन्होंने पहचान कर ली है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही भोगपुर पुलिस ने मौके पर आकर घटना का जायजा लिया और मालिक के बयान दर्ज करके दो लोगों के नाम सहित और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।