Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: BSNL एक्सचेंज में लगी आग, संचार सेवाएं ठप, देखें वीडियो

Jalandhar News: BSNL एक्सचेंज में लगी आग, संचार सेवाएं ठप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नागरा रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक्सचेंज में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे एक्सचेंज परिसर में धुआं और लपटें फैल गईं। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के चलते शहर के बड़े हिस्से में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं।

आग के कारण मकसूदां, लिधड़ा, विधिपुर और नुस्सी समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ मनीष कुमार, जेटीओ चमकौर और प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -