Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: नव विवाहिता सुसाइड मामले में पति सहित 3 पर FIR...

Jalandhar News: नव विवाहिता सुसाइड मामले में पति सहित 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

परिजनों ने सिविल अस्पताल में किया भारी हंगामा

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में नव विवाहिता के सुसाइड मामले में आज सिविल अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की अगुवाई में आज मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा था। मृतका की पहचान 25 वर्षीय हरजोत कौर के रूप में हुई है। इस दौरान परिजनों द्वारा आरोपी पति, सास, ससुर, ननद और बिचौलिये की गिरफ्तारी को लेकर भारी रोष पाया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष लड़की को काफी प्रताड़ित करता था। जिसके चलते वह कुछ दिन पहले लड़की को मायके घर छोड़कर बाहर से ही चले गए। मृतिका के ताये ने बताया कि बच्ची की 3 महीने पहले फिरोजपुर के लड़के से शादी हुई थी। शादी के 20 दिन बाद वह अमेरिका चला गया। जिसके बाद लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

पिता जावेद सिंह ने कहा कि उन्होंने 3 महीने पहले बेटी की शादी की थी। इस दौरान विचौलिये ने पहले से दहेज सहित होटल में शादी करने के लिए मांग रखी थी। जिसके बाद अब फिर से दहेज के लिए बेटी को परेशान विचौलिये द्वारा किया जाने लगा। पीड़ित ने कहा कि उसने कर्जा उठाकर बेटी की शादी की थी। दामाद के शादी के 20 दिन बाद अमेरिका जाने के बाद उसने बेटी से बात नहीं की। दामाद का नाम दविंदर सिंह है।

परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मां की है और दामाद को अमेरिका से डिपोर्ट करने की अपील की है। वहीं थाना बावा खेल के एसएचओ ने कहा कि मायके परिवार में हरजोत ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार चल रहे है। आरोपियों के नाम मनिंदर सिंह, बलबीर सिंह और कमलेश कौर है। थाना प्रभारी ने कहा कि आज परिजनों की मौजूदगी में हरजोत का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की के संस्कार अभी नहीं किया जा रहा है, क्योंकि परिजनों का कहना है कि उनका बेटा विदेश से आ रहा है, उसके बाद ही लड़की का अतिंम संस्कार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -