Loading...
Punjab Govt
HomeJalandhar News: Financier से 2 Crore ठगने के मामले में महिला गिरफ्तार

Jalandhar News: Financier से 2 Crore ठगने के मामले में महिला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः थाना-6 की पुलिस ने करीब एक साल पहले फाइनांसर से हुई ठगी मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान गुंजन निवासी आरके पूरम, शेख रोड, मंडी चौराहा, मथुरा उतर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की और फिर छोड़ दिया।

पुलिस ने फाइनांसर अमृत मालवा के बयानों पर केस दर्ज किया था। अमृत मालवा ने बताया था कि दीपक मोटर्स, राजस्थान के मालिक दीपक कुमार चौधरी, उसके पास काम करने वाले अतर सिंह, अमित कुमार गर्ग, जतिन गोयल, नवनीत सिंह ने आपस में मिलकर करीब 173 लोगों के जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों को टू व्हीलर दिए बिना ही उनकी कंपनी से फाइनांस करवा लिए। फर्जी फाइलें बनाकर उनको भेजी और 1,63,06,108 दीपक मोटर्स के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 31 मई 2023 तक फाइल चाजर्स और बाकी खर्चे मिलाकर 2,10,23,250 रुपए बन गए। दीपक के कर्मचारी भी इस मामले में शामिल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page