जालंधरः सोढल के पास बाबा दीप सिंह नगर में 2 पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों पक्ष सिविल में इलाज के लिए पहुंचे है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले में रहते है। किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक उतर आया।
सिविल में पहुंचे एक पक्ष से युवक फतेह ने बताया कि 4 से 5 युवकों ने उनके पिता को बुरी तरह पीटा है, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें पहुंची है। फतेह ने बताया कि दूसरा पक्ष जो खुद को निहंग सिंह बताते है। उनसे हमारी बजरी को लेकर झगड़ा हुआ है। वह उनसे अपनी बजरी की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने पिता को पीटना शुरू कर दिया। जब हमें इस बात का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे, देखा कि पिता जो जमीन पर गिरे पड़े थे। जिन्हें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया है।
वहीं अमरीक सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में थे, इतने में देखा कि कुछ लोग किसी को पीट रहे थे जब मौके पर गए तो देखा कि वह मेरे भाई से मारपीट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मेरे साथी भी मारपीट की और सिर के बालों को नोचना शुरू कर दिया। फतेह का आरोप है कि वह कोई भी काम धंधा नहीं करते, हमेशा राहगीरों से छीना झपटी करते रहते है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी बाइक पर अस्पताल पहुंचे है और खुद ही अपनी बाजू पर कट लगातर उन पर पर्चा डालने की धमकी दे रहे है। वहीं इस संबंध में दूसरी पार्टी से संपर्क नहीं हो पाया है, अगर दूसरा पक्ष अपनी बात हमारे सामने रखेगा तो उसे भी प्रकाशिक किया जाएगा।