जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। महिला की पहचान सोनियां निवासी काजी मंडी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी की पुलिस के एएसआई बलकरण सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर महिला को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ने कुछ दिन पहले गांधी नगर से कमल को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद काजी मंडी की सोनियां के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी ने बताया कि वह सोनियां से हेरोइन लेकर आता था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।