जालंधर, ENS: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में कन्याकुमारी से कशमीर तक यात्रा निकाली जा रही है। इसी यात्रा को लेकर भोगपुर में किसानों की ओर से महापंचायत रखी गई। जहां किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचे। इस दौरान किसानों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मामले की जानकारी देते हुए भोगपुर के सरपंच व किसान नेता सलिंदर सिंह ने एमएसपी को लेकर केंद्र पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एमएसपी की मांग देश भर के किसानों की है और देश भर में एमएसपी को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि 3 फरवरी से किसानों की ओर से जागरूक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में एमएसपी की मांग सहित अन्य मुद्दे शामिल है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 111 लाख करोड़ का एमएसपी में नुकसान हुआ है। इस दौरान किसानों पर 26 लाख करोड़ कर्ज चढ़ा हुआ है। सरपंच का कहना है कि कम पैसों में फसल बेचने से किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में कर्जा मुक्ति को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में लोगों द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तामिलनाडू, केरल सहित अन्य राज्यों के लोगों ने किसानों का साथ दिया।
सरपंच ने कहा कि वह केंद्र सरकार को बताना चाहते है कि एमएसपी का मुद्दा अकेले पंजाब के किसानों की नहीं है, बल्कि देश भऱ के किसानों की यह मांग है। इस यात्रा में कई नए राज्यों से किसान उनके साथ जुड़े है। सरपंच ने कहा कि पहले किसानों को खेती करने से फायदा होता था, लेकिन अब किसानों पर फायदा होने की जगह नुकसान हो रहा है और उन पर कर्ज चढ़ रहा है। पंजाब में आई बाढ़ से भी किसानों को काफी नुकसान हुआ था और गुरदासपुर में किसानों की सारी धान नष्ट हो गई थी, वहीं गन्ने की फसल में भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरपंच ने बताया कि कर्ज चढ़ने पर किसान सुसाइड कर रहा है। सरपंच के अनुसार 7 लाख किसान सुसाइड कर चुका है, ऐसे में अगर अब किसानों को नहीं बचाया गया तो किसानी खत्म हो जाएगी।