जालंधर, ENS: पंजाब के किसानों की एक ओर केंद्र के साथ चंडीगढ़ में 7वें दौर की बैठक चल रही है। वहीं दूसरी ओर आज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले साल धान के सीजन में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने पराली सहित अन्य मुद्दों पर पार्टी पर आरोप लगाए है। किसानों का कहना है कि अभी उनकी लड़ाई केंद्र के साथ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप पार्टी उन्हें परेशान करती है तो वह पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने में अधिक समय व्यतीत नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने को लेकर किसानों पर कई मामले दर्ज किए गए। ऐसा कर सरकार सिर्फ किसानों के साथ धक्का कर रही है। ऐसे में वो किसान परेशान होता है, जोकि पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है। सरकार को इस पर ठोस फैसला लेना चाहिए। जिससे किसानों को इंसाफ मिल सके। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह ने कहा कि पिछले साल सरकार ने धान की लूट की और धान को अच्छे से स्टोर नहीं कर पाई।
उनकी मांग है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर शेलर खाली करवाएं। जिससे आने वाले समय में किसानों को धान स्टोर करने में कोई दिक्कत न हो। ऐसे क्योंकि पिछले साल किसानों को सरकार की वजह से काफी नुकसान हुआ है। किसान नेता ने आगे कहा- इस सीजन भी किसानों को लूटने की तैयारी में है, हम इसने नहीं होने देंखे।
आरोप लगाए गए कि पराली प्रबंधन को लेकर भी सरकार ने कोई मदद नहीं की। सरकार से कहा गया था कि किसानों को सबसिटी दी जाए, मगर कुछ नहीं दिया गया। किसान नेताओं ने कहा- पराली अगर किसान नहीं जलाता तो किसानों की जमीन पांच से 6 साल में बंजर हो जाती है। ऐसे में सरकार को इसका भी हल निकालना चाहिए। सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए, वरना हम जमीन बंजर होने से नहीं बचा पाएंगे।