जालंधर, ENS: आलुओं से सही दाम ना मिलने को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है। बातचीत के दौरान किसान मोर्चे के नेताओं ने बताया कि पंजाब में हर साल की तरह इस साल भी आलू की फसल काफी अच्छी हुई है, लेकिन किसानों को आलू की फसल का सही रेट नहीं मिल रहा, इसे देखते हुए जलंधर समेत पूरे पंजाब में किसानों ने आलू के रेटों को लेकर और अन्य फसलों के ऊपर भी एमएसपी न मिल पाने के विरोध में रोष पाया गया। रोष जता रहे किसानों ने कहा कि आलू की फसल इस साल बड़े जोर-शोर से लगाई और फसल बहुत अच्छी भी हुई।
लेकिन जब फसलों को लेकर मंडियों में पहुंचे तो किसानों को उनकी फसलों का सही रेट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किसानों की आलू उगाने पर 5 से 6 रुपये खर्च लगते हैं, लेकिन मंडियों में उन्हें ही आलुओं का रेट 2 रुपये किलो भी नहीं मिल रहा। किसानों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि आलू के रेट बढ़ाए जाएं और आलू के रेटों को एमएसपी के अंतर्गत लाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर इसके साथ ही दूसरे इलाकों के किसान धान की फसल उगाने को मजबूर हो जाएंगे।