HomePunjabJalandharJalandhar News: प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर GURVINDER SINGH BATHLA का हुआ निधन

Jalandhar News: प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर GURVINDER SINGH BATHLA का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू) का बीते दिन 7 अप्रैल को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 9 अप्रेल को दोपहर 12 बजे GTB नगर (मॉडल टाउन) श्मशान घाट में किया जाएगा। वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवनिवृत्त थे और स्पोर्ट्स सचिव के पद पर सेवाएं निभा चुके हैं। वह सुरजीत हॉकी सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व चीफ पीआरओ भी रह चुके है।

इसी के साथ वह जिमखाना क्लब के 1990 से सदस्य थे, पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 1995 से सदस्य रहे हैं। वह 20 वर्षों से बाठला मैरिज कंसलटेंट चला रहे है। उनके निधन से स्पोर्ट्स फ्रैटर्निटी मे शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी बलविंदर कौर बाठला (डॉली), बेटा सिमरदीप सिंह बाठला, बहु सिफ़त कौर, बेटी तान्या (प्रख्यात एंटरटेनमेंट एंकर), दामाद सोहिम टक्कर, दोहता ताहिमवीर सिंह को छोड़ गए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -