Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: युवक के कत्ल के आरोप में परिजनों ने लगाया धरना,...

Jalandhar News: युवक के कत्ल के आरोप में परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लांबड़ा के कल्याणपुर में युवक के कत्ल की घटना सामने आई है। जहां आज परिजनों द्वारा इंसाफ ना मिलने पर आज एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सौरव की माता ने कहा कि 8 फरवरी को बेटे को हनी सहित कुछ अन्य दोस्त घर के बाहर से ले गए। जिसके बाद वह उसे सिंघा टाबे में ले गया और वहां पर उसे शराब पिलाई। माता ने आरोप लगाए है कि ढाबे की वीडियो निकाली तो देखा बेटे को शराब में कुछ मिलकर उसका कत्ल कर दिया।

घटना के दिन देर रात हनी को फोन किया, लेकिन हनी ने उनकी बात नहीं करवाई। जिसके बाद दोबारा फोन किया तो किसी अन्य युवक ने फोन उठाया और बताया कि लड़का सड़क किनारे गिरा पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा उसकी सांसे चल रही थी। इस दौरान कुछ देर बाद बेटे ने दम तोड़ दिया है। इस मामले में परिवार ने हनी और उसके साथियों ने बेटे का कत्ल करवा दिया, जिसे सड़क हादसे का नाम दिया गया। इस मामले को लेकर आज परिजनों ने एसएसपी दफ्तर में धरना लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करके इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं व्यक्ति ने बताया कि उनका 302 का केस चल रहा है। इस मामले में परिवार ने गवाही दी थी। जिसकी रंजिश के चलते बेटे को शराब पिलाकर उसका कत्ल कर दिया गया। पिता ने कहा कि रंजिश के तहत हनी ने साथियों के साथ मिलकर बेटे का कत्ल करके उसे सड़क हादसे का नाम देकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर एक माह से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। परिजनों ने थाना प्रभारी के साथ मिलीभुगत के आरोप लगाए है। परिजनों ने कहाकि सड़क हादसे में बेटे के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है और ना ही बाइक टूटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page