जालंधर (ens): बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत पर परिवार का बयान सामने आया है। इस मामले में जानकारी देते हुए घुम्मन के भतीजे ने बताया कि वह सर्जरी करने के लिए अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में गए थे। जहां घुम्मन की कार्डियक अटैक आने से मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घुम्मन के रिश्तेदार उनकी बॉडी लेने के लिए अमृतसर के लिए रवाना हो गए हैं। घुम्मन का अंतिम संस्कार जालंधर में किया जाएगा।
वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं।
वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं।
कुछ समय पहले एनकांउटर न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में घुम्मन राजनीति में उतारने के फैसले पर मोहर लगाई थी। वह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से निकाल कर खेलों की ओर जागरूक करने की मुहिम चलाने के उद्देश्य से राजनीति मे उतरने वाले थे।