HomePunjabJalandharJalandhar News: CA के घर पर ED की Raid, देखें वीडियो

Jalandhar News: CA के घर पर ED की Raid, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब भर में ईडी की टीम रेड कर रही है। इस मामले की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं जालंधर के न्यू जवाहर नगर में मंगलवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अमित बजाज के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह मौके पर पहुंची और घर में दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


हालांकि, संबंधित व्यापारी और सीए को लेकर अभी तक पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है। ईडी की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दें कि एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईडी पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -