Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही से बाइक सवार की गड्ढे में गिरने...

Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही से बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आंख में घूसा सरिया, इंसानियत शर्मसार ! मृतक का पर्स और फोन चुराकर चोर फरार

जालंधर, ENS: जंडू सिंघा की ओर जाने वाले रोड पर ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बिना बेरिकेडिंग किए निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान देर रात गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि गड्ढे में गिरे बाइक सवार की किसी ने मदद नहीं की बल्कि गड्ढे में जाकर मृतक का फोन और पर्स चुरा लिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गड्ढा पुल बनाने वाली कंपनी ने पिल्लर के खोद रखा था। करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में रात साढ़े 11 बजे के करीब बाइक गिरी। पास सो रही लेबर ने आवाज सुनी लेकिन हेल्प के लिए नहीं उठे। बाइक सवार कई घंटे तक तड़पता रहा और गड्ढे के अंदर ही दम तोड़ दिया। डेडबॉडी और बाइक सुबह दुकानदारों ने देखी तो पुलिस को सूचित किया। गड्ढे के पास ही दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दुकान खोलने के बाद अचानक गड्ढे की तरफ नजर मारी तो अंदर बाइक गिरी दिखी।

जब उसने आसपास पूछा कि बाइक अंदर कैसे गई तो लेबर ने बताया कि रात को बाइक सवार गिर गया था। हमें अवाजा आई लेकिन हमने सोचा कि निकल गया होगा। जब गड्ढे के अंदर फिर से झांककर देखा तो वहां डेडबॉडी पड़ी थी। बाइक सवार की सरिया लगने से आंख निकल चुकी थी। उसके पास हेडफोन थे लेकिन मोबाइल और पर्स दोनों गायब मिले। मौके पर पहुंची जालंधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव को गड्ढे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है।

घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि जब उसने सुबह करीब 5 बजे दुकान खोली, तो उसे गड्ढे में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। जब उसने वहां काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों से पूछताछ की, तो उन्होंने लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा कि रात एक बंदा गिरा था और तड़प रहा था, हमें लगा वह खुद निकल गया होगा। सुबह जब गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक युवक के पास से उसके कान के हेडफोन और बाइक की चाबियां तो बरामद हुई हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन और पर्स गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस, राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने लूटपाट की भी आशंका जताई है। लोगों ने कहा कि किसी ने तड़पते हुए युवक की मदद करने के बजाय उसका कीमती सामान चोरी कर लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते एम्बुलेंस को फोन कर दिया जाता, तो शायद उस युवक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे वाली जगह पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पर रात को लाइट का इंतजाम नहीं है। गड्ढे का यहां पर पता नहीं चलता। सुरक्षा के नाम पर मिट्टी के ढेर लगाकार बेरिकेडिंग की खानापूर्ति की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइट को दूर की बात यहां आगे गड्ढा है, इसकी जानकारी देने के लिए कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। अंधेरा में गड्ढे का अंदाजा न होने के कारण तेज रफ्तार बाइक सवार सीधे गड्ढे में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक का मोबाइल और पर्स किसने गायब किया और क्या यह केवल एक हादसा है या इसके पीछे कोई और बड़ी लापरवाही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page