जालंधर, ENS: देहात के एएसआई हरबंस सिंह की घर में जाकर व्यक्ति से रिश्वत लेने की वीडियो सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव बुलंद पुर में एएसआई पीड़ित की शिकायत के बाद घर में उसका बयान लेने चला गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने वहां पर रिश्वत की मांग की और मामला रफ़ा दफ़ा करने के लिए कहा। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एएसआई द्वारा रिश्वत लेने की सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद करतारपुर के डीएसपी विजय कंवर पाल का बयान आया सामने आया है। उन्होंने कहा कि एएसआई को लाइन हाजिर कर जांच की शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि देहात के थाना मकसूदा के एएसआई द्वारा रिश्वत लेते की एक सीसीटीवी वीडियो वायरल सामने आई थी।
जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक एएसआई घर में जाकर व्यक्ति से रिश्वत ले रहा है। जांच करने पर पता चला कि थाना मकसूदा में तैनात एएसआई हरबंस सिंह रिश्वत लेते हुए की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसके बाद एएसआई को लाइन हाजिर करके उस पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो 6 दिन पुरानी है। लेकिन इस एएसआई के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
