Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: DAV Flyover में ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक...

Jalandhar News: DAV Flyover में ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डीएवी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। देर रात दोनों वाहनों में हुई टक्कर को लेकर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के यू-टर्न लेने के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप घायल हो गया और गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि उसने मंडी में जाना था, लेकिन रास्ता उखड़ा हुआ था, जिस कारण वह ट्रक को मोड़ रहा था उसी दौरान पीछे से आयी तेज रफ्तार छोटे हाथी वाहन चालक ने पीछे उसके ट्रक में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और शराब के नशे में था। लोगों ने भारी हंगामें को बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। लोगों का आरोप है कि पिकअप चालक ने शराब पी रखी थी जिसके कारण वह सामने से मुड़ रहे ट्रक को देख नहीं सका। वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से मकसूदा रोड पर हुए एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले यातायात को सुचारू करवाया और भीड़ को शांत किया, ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो। हादसे में पिकअप चालक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घायल पिकअप चालक का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

थाना 2 से पीसीआर एएसआई जसवीर सिंह ने कहा कि बीएसएफ कालोनी के पास डीएवी फ्लाईओवर यह हादसा हुआ है। वहीं चालक के शराब के नशे को लेकर कहा कि वे इस बात की पुष्टि करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि चालक नशे में था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -