Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: ट्रक और कैंटर की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

Jalandhar News: ट्रक और कैंटर की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिले में नकोदर रोड नूरमहल पर बुधवार ट्रक और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक नूरमहल की ओर से आ रहा था, जबकि कैंटर नकोदर की दिशा से आ रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल दोनों ड्राइवरों को तुरंत सिविल अस्पताल नकोदर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन प्रमुख इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -