Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: बांध की गहराई माप रहे ड्रेनेज विभाग के कर्मी की...

Jalandhar News: बांध की गहराई माप रहे ड्रेनेज विभाग के कर्मी की करंट लगने से मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शाहकोटः हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ड्रेनेज विभाग के कर्मी की मौत हो गई। कर्मी चक्क बाहमनियां गांव में सतलुज दरिया के धुस्सी बांध का सर्वेक्षण कर रहा था। मृतक की पहचान बेलदार छिंदरपाल सिंह (43) पुत्र चिमन सिंह निवासी गांव राजेवाल के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार बेलदार छिंदरपाल सिंह ने बांध की गहराई मापने के लिए लोहे का मीटर उठाया तो मीटर ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली की तार को छू गया। हादसे में उसके हाथ-पैर में करंट उतर आया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बेलदार के साथ विभाग के अधिकारी अजय कुमार जेई, रोहित सिंह जेई, रमनदीप सिंह सर्वे में शामिल थे।

उन्होंने तुरंत उसे शाहकोट के निजी अस्पताल और बाद में शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इमरजेंसी में डॉ. मनदीप सिंह ने छिंदरपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए। दूसरी तरफ इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -