Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: लक्की ओबरॉय को लेकर डॉक्टर का आया बड़ा बयान,...

Jalandhar News: लक्की ओबरॉय को लेकर डॉक्टर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर थार चालक फाइनेंस (आप वर्कर) का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लक्की ओबेरॉय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्की आज सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा देखने के लिए आए हुए थे। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर उन पर हमलावर द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर विशाल ने बताया कि उनके पास सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबरॉय घायल अवस्था में आए थे। लक्की पर 8 से 9 फायर हुए थे। इस दौरान 5 से 6 गोलियां छाती पर लगी है और एक गोली चेहरे के पास से निकली है। घटना के दौरान लक्की की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टर ने कहा कि लक्की को वेटिलेंटर पर रखकर उपचार किया गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर द्वारा थार में सवार होकर जा रहे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाई गई।

जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना की सूचना मिलते आप नेता पवन टीनू हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरेआम गोलियां चलाने को लेकर निंदा की है। टीनू ने कहा कि लक्की की हालत गंभीर है, अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

वहीं घटना के दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जहां बुजुर्ग माता को लोग संभालने की कोशिश कर रहे है। लेकिन माता बच्चे के पास उससे अस्पताल के अंदर मिलने की जिद्द कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि जोद्दा नामक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page