Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: जीजा-साले में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

Jalandhar News: जीजा-साले में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात जीजा-साला के बीच नशीले पदार्थों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। आरोपी ने 2 गोलियां चलाई जिसमें से एक हवा में फायर की और दूसरी गोली अमरजीत के हाथ में लगी। घटना के बाद जीजा व घायल साला दोनों फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस तो दोनों मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने इस मामले में संतोष व फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले दोनों जीजा व साला लड़ाई कर रहे थे। एक पक्ष दूसरे पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसके करीब 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थ छीन लिए हैं। इसी बहस के बीच गोली चली और अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही एसीपी आतिश भाटिया और थाना 7 के प्रभारी बलविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से गोली का खोल बरामद नहीं हआ है और न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि गोली लगने वाले घायल का पता लगाया जा सके। फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपी शाम की पुलिस तलाश कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में नशे के कारोबार से जुड़ा है या किसी अन्य विवाद का परिणाम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -