जालंधर, ENS: महानगर में सोढल रोड़ पर स्थित रामको फैक्टरी के नजदीक शव मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हैंडीकैप व्यक्ति पिछले 2 से 3 दिन से राहगीर घूमता था। आज दोपहर को वह चाय और बिस्कुट खा रहा था। लेकिन उसके बाद से अचानक उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के एएसआई मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। जांच अधिकारी ने कहाकि शव के कब्जे में लेकर शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे के लिए रखवाया जा रहा है।