जालंधर (ens): जम्मू नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई थी। हादसा इतना भयानक था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। गाड़ियों में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिसमे से DAV University की छात्रा और एक युवक की मंगलवार को इलाज दौरान मौत हो गई।
मृतकों की पहचान जंडियाला निवासी लवप्रीत और गांव सुन्नड़ कला निवासी गुरमुख सिंह के रूप में हुई है। तीनों का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस द्वारा परिवार को सौंप दिया गया है।
गांव सुन्नड़ कला के सरपंच दलजीत सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह की हादसे में घायल होने की वजह से इलाज दौरान मौत हो गई। कार मे गांव का एक और युवक सवार था। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लवप्रीत के पिता कुलविंदर ने बताया कि उनकी लड़की डीएवी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। वह सोमवार को यूनिवर्सिटी से निकलकर रोड क्रॉस करने लगी थी कि कार हादसे का शिकार हो गई। जिसको इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कल डीएवी यूनिवर्सिटी के पास हादसा होने में तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद इलाज दौरान एक लड़की और एक लड़के की मौत हो गई। तीनों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।