जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात से हो रही बारिश ने कहर मचा दिया है। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। हालात यह हो गए है कि रेलवे स्टेशन के ट्रैक में भी पानी भर गया है। जिसके चलते ट्रेनें भी देरी से चल रही है।
दूसरी ओर कैंट हलके में चिट्टी बेई में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण क्षेत्र के जमशेर खास, खेड़ा, चाचोवाल, बम्बीयांवाल, कुक्कड़ पिंड, जंडियाली, दीवाली, कंगणीवाल, चोलांग, मशियाणा, बझुहा खुरद, बझुहा क्लां, भोडे स्पराए, चन्ननपुर जगराल, उदोपुर, फतेहपुर, हमीरी खेड़ा, बरसाल, खुणखुण आदि गांव के लोगों की सांसें थम गई हैं। उल्लेखनीय है कि बेई किनारे की जमीनों में लगी फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है और सड़कों पर बह रहा पानी वाहनों के लिए रुकावटें पैदा कर रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा राहत के कार्य शुरू कर दिए गए है।