Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: बिजली चोरी पर शिकंजा, विभाग ने 24 केस पकड़ वसूले...

Jalandhar News: बिजली चोरी पर शिकंजा, विभाग ने 24 केस पकड़ वसूले 13.5 लाख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः बिजली चोरी के मामलों पर पावरकाम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पावर कर्मियों ने ईस्ट, कैंट, मॉडल टाउन, वेस्ट और फगवाड़ा डिवीजन में विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग ने कुल 1,640 उपभोक्ताओं के मीटर और बिजली कनेक्शन की जांच की। चेकिंग के दौरान 24 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी और मंजूर लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। इस दौरान बिजली विभाग ने 13.5 लाख जुर्माना लगाया गया।

पावरकाम ने उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने की बात कही। किसी उपभोक्ता की डिफाल्टिंग राशि है, उसे जल्द जमा करने के लिए कहा जा रहा है। आने वाले दिनों में इन उपभोक्ताओं के भी बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता को जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर नजर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -