जालंधर, (ENS): फगवाड़ा में हुई सुधीर स्वीट शॉप फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में वांछित आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को कमिश्नरेट पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की।
इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे क्रॉस फायरिंग में गोपा घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का बयान
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम और सदर पुलिस गश्त व नाकेबंदी के दौरान फोल्डीवाल इलाके में मौजूद थी, जहाँ बाइक पर सवार युवक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने युवक का पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोलियाँ चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गोली चलाई तो गोली उसकी टाँग में गोली लगी। जिसके बाद घायल होकर गिर गया।
उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को फगवाड़ा में सुधीर स्वीट शॉप फायरिंग मामले में वांछित आरोपी को एनकाउंटर के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद किया। आरोपी सोनू खत्री गैंग और जोगा फोल्डीवाल के लिए काम करता था। पुलिस को प्राथमिक जाँच में पता चला कि बीते दिन फगवाड़ा इलाके में सुधीर स्वीट शाप पर गोलियाँ चलाने के मामले में आरोपी वांछित था।
आरोपी के पास से हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हथियार (वेपन) भी बरामद किए हैं।
पहले से दर्ज हैं कई केस
पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा के खिलाफ पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आगे की जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि इस घटना से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
