Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: इस इलाके में सीपी धनप्रीत कौर ने भारी फोर्स के...

Jalandhar News: इस इलाके में सीपी धनप्रीत कौर ने भारी फोर्स के साथ दी दबिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत आज में 11 जगहों पर दबिश दी गई। वहीं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा की अगुवाई में भार्गव कैंप में दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद धनप्रीत कौर ने ही वेस्ट हलके में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई, यह कार्रवाई शाम 4 बजे चलेगी।

मीडिया से बात करते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने कहा कि 11 जगहों पर उनकी टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। तस्करों से नशे की बरामदगी के बारे में 4 बजे जानकारी सांझी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ वार शुरू की गई जोकि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ अधिक से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे है। यह एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रोजाना यह कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम में 5 एसपी रैंक के अधिकारी अपने-अपने हलके में पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर रहे है। वहीं तस्करों की सप्लाई लाइन रोकने के लिए सीपी ने कहाकि छोटे तस्करों को काबू करके उनसे पूछताछ के बाद बड़े तस्करों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि वेस्ट हलके में नशे को लेकर लगातार लोगों में रोष पाया जाता रहा। लेकिन आज पुलिस ने दबिश दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को भारी मात्रा में नशा बरामद नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि तस्करों को पहले ही पुलिस की दबिश की सूचना मिल गई थी। जिसके चलते पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए थे और नशा भी पहले से ही छिपा लिया गया था। यही कारण है कि इस बार भी पुलिस द्वारा कार्रवाई ही की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -