जालंधर, ENS: मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद धरने पर बैठे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास से एक्टिवा सवार व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की गई। जिसको लेकर आज श्री राम चौक पर हिंदू नेताओं द्वारा धरना लगाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आयूब खान और नमीन खान की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान कहा गया कि बीते दिन धरने के दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति नारे लगाता हुआ कुछ दूरी पर गया। आरोप है कि मुस्लिम भाईचारे को लेकर अपशब्द कहे गए। हालांकि उनके समुदाय द्वारा किसी ने मारपीट नहीं की है।
उन्होेंने कहाकि अगर मारपीट की गई तो उसकी वीडियो को जनतक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाए है कि भाजपा की ओर से शहर से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। आयूब के साथी ने कहा कि भाजपा नेता केडी भंडारी, अशोक सरीन हिक्की सहित अन्य नेता उनके साथ ईद के मौके पर नवाज में भी शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहाकि उनके साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, लेकिन देर रात जो कुछ हुआ वह सोची समझी साजिश है। आरोप है कि भाजपा द्वारा प्रभु श्रीराम का नारा माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पंजाब में सभी भाईचारों की सांझ को भंग नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति योगेश के खिलाफ वह पुलिस को जांच को लेकर शिकायत वह देने जा रहे है। उक्त व्यक्ति किन लोगों के संपर्क में था, यह जांच का विषय है। आरोप है कि योगेश द्वारा दो समुदाय को भड़काने की कोशिश की गई। उक्त व्यक्ति के किस सगंठन के साथ संबंध है, वह इस मामले को लेकर जांच के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द शिकायत दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ सिख भाईचारा, वाल्मीकि भाईचार सहित अन्य समुदाय को लेकर संपर्क में है और इस मामले को लेकर लगातार फोन कर पूछ रहे है।
लेकिन वह पंजाब में किसी तरह का माहौल खराब करना नहीं चाहते। यही कारण है कि आज उनके द्वारा की जाने वाली प्रेस वार्ता को रद्द किया था। आयूब खान का आरोप है कि भाजपा द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा वह अमन पसंद समुदाय के लोग है और वह प्यार से सभी भाईचारे के साथ रहना पसंद करते है। आरोप है कि देश में चुनावों के दौरान भाजपा का प्रोपगैंडा होता है कि भाईचारे की सांझ को तोड़ने की कोशिश होती है। पंजाब में चाहे दिवाली, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, ईद को सभी भाईचारा प्रेम प्यार से मनाता है। आरोप है कि उस दौरान इन लोगों को याद क्यों नहीं आता कि हमारा समुदाय माहौल खराब कर रहा है। उन्होेंने कहाकि डीसी दफ्तर के बाहर सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे, जिसमें एडीसीपी-1 भी शामिल थी। आयूब ने आरोप लगाए है कि धरने के दवाब में आकर उनके खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया।