जालंधर, ENS: देश भर में बीते दिन दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस पर्व के दौरान निकाली गई झांकी में कलाकारों द्वारा दिखाए जाने वाले कर्तब को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। दरअसल, कलाकारों द्वारा सड़क पर डीजल डालकर ऊं के निशान को आग लगाकर कर्तब दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर कई सनातनी एतराज जता रहे है। बताया जा रहा हैकि पटेल चौक के पास निकाली गई झांकी की यह वीडियो है, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति कह रहा हैकि सड़क पर डीजल डालकर ऊं के निशान को आग लगाई जा रही है जोकि सरासर गलत है। व्यक्ति ने इस घटना को लेकर कलाकार को आगे से ना करने की अपील की है। व्यक्ति ने कहा कि हिंदू धर्म का यह निशान है, ऐसे में इसका सड़क पर अपमान नहीं होना चाहिए।
