Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Canada भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में...

Jalandhar News: Canada भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पीएपी की 80 बटालियन के कांस्टेबल बलकार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस पर किसान रणजोध सिंह के बेटे-बेटी को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 18 लाख 15 हजार 220 रुपए की ठगी मारने का आरोप है। थाना कैंट में बीते साल 30 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था। केस में बलकार की बेटी लवजोत कौर, भतीजी हरविंदर कौर वासी गांव बेजा (गुरदासपुर) और बटाला की रहने वाली संदीप कौर की तलाश की जा रही है।

सीपी को दी शिकायत में आदमपुर के मोहल्ला के रहने वाले किसान रणजोध सिंह ने कहा था कि बेटी जसप्रीत कौर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। उसकी क्लास में लवजोत कौर थी। उसने बताया था कि वे लोग कनाडा भेजने का काम करते हैं। इसलिए वह पीएपी के सरकारी क्वार्टर में रहते बलकार सिंह और उनकी बेटी से मिले थे। बलकार ने उसे बताया था कि वह पीएपी की 80 बटालियन में तैनात है और 30 लाख रुपए बेटी को कनाडा भेजने का सौदा तय हुआ।

इसके बाद उसने बेटे-बेटी का पासपोर्ट दे दिया था। करीब 1815220 रुपए वह दे चुका था। इनमें से 4 लाख रुपए लवजोत के खाते में तो 5 लाख रुपए उसकी ममेरी बहन हरविंदर कौर के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटा-बेटी को कनाडा नहीं भेजा, जब  वे बलकार के घर गए तो बताया गया कि उनका काम बटाला में रहती उनकी रिश्तेदार संदीप कौर करवा रही है। इसके बाद वह भी आ गई थी। कुछ समय बाद बलकार ने फोन करके बताया कि उनका काम नहीं हुआ है। इसके बाद बीते साल 10 अगस्त को बेटे-बेटी के पासपोर्ट लौटा दिए थे। उन्हें कहा कि पैसे 15 सितंबर को लौटा देंगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं दिए थे। मामले की जांच के दौरान बलकार की पत्नी को क्लीनचिट दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -