Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस...

Jalandhar News: जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जम्मू कश्मीर एनसी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वहीं हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं इन दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान परगट सिंह नेक हा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जितनी सीटे आनी चाहिए थी उतनी नहीं आ पाई। परगट सिंह ने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों पर भी गंभीर विचार विमर्श किया जाएगा।

वहीं पंजाब में हो रहे पंचायती चुनाव को लेकर कहा कि पंजाब सरकार लॉ एंड आर्डर को मेंटेन करने में फेल साबित हो रही है और जिस तरह चुनाव होने चाहिए उस तरह से चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 32 में से 6 सीटें आने से वह संतुष्ट नहीं है। परगट सिंह ने कहा हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत दिख रहा था लेकिन उसके नतीजे बिल्कुल उलट आए। उन्होंने कहा कि वह ग्राउंड फील्ड पर वहां नहीं गए थे, लेकिन उनकी पार्टी के जो एक्सपर्ट हैं वह ईवीएम को लेकर भी निशाना साध रहे है। परगट सिंह ने कहा कि आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के कारण भी कांग्रेस को नुकसान हुआ है क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा की B टीम है।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी कमियों को दूर करना चाहिए और मैं खिलाड़ी के तौर पर यह समझता हूं कि अगर हम कोई मैच हार भी जाते हैं तो सारे हुए मैच में जो कमियां है उसे दूर करना चाहिए। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर परगट सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट अपने चुनाव बड़े अच्छे से जीती है। वहीं बजरंग पूनिया को लेकर बोले किसान सेल के वह अध्यक्ष है और दोनों ने ठीक काम किया है और जो भी कमी पेशी रह गई होगी उसके लिए वह उन्हें जिम्मेदार नहीं मानते हैं। वहीं सिरसा डेरे को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा कि डेरा फैक्टर का रोल जरूर प्ले हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक्सपर्ट उस पर मंथन करके आगे बढ़ा जा सकता है।

चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नशे को खत्म करना सोशल एडमिनिस्ट्रेशन का काम है और हमें सोशल काम करने की जरूरत भी है और हमारे युवा पीढ़ी बहुत एग्रेसिव है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी और आम लोगों की यह सभी की जिम्मेदारी है की सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उनसे जब पूछा गया कि चरणजीत सिंह चन्नी ने सांसद चुनाव में नशे को खत्म करने का दावा किया था। जिसे लेकर परगट सिंह ने कहा कि वह इसे लेकर कुछ बोल नहीं सकते। क्योंकि किसी भी लीडर का अपना नजरिया होता है,लेकिन कई बार कई लीडर कुछ ऐसा बोल देते हैं। उनसे जब पूछा गया कि चरणजीत सिंह चन्नी से कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मेरे को अभी तक कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता मिला नहीं अगर मिलेगा तो वह चरणजीत सिंह चन्नी से कहेंगे कि जालंधर में ज्यादा से ज्यादा अपना वक्त दे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -