जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक की समस्या को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज पुलिस ने एपीजे कॉलेज के बाहर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि कॉलेज के बाहर टू व्हीकलों को लेकर कई बार बात की गई, लेकिन उसके बावजूद स्टूडेंट्स द्वारा टू-व्हीलर खड़े किए जा रहे है।
पुलिस ने कहा कि कई बार कंप्लेट डालने के बावजूद यहां पर वाहन खड़े पाए जाते है। जिसके चलते आज कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने कई वाहनों के चालान काटे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर दोबारा इस जगह पर वाहन खड़े पाए गए तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उसके बाद गाड़ी को कपाउंड भी किया जाएगा।
