- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: बर्ल्टन पार्क का CM Mann और केजरीवाल ने किया 77.77...

Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क का CM Mann और केजरीवाल ने किया 77.77 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल आज बर्ल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब का उद्धघाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने 17 साल बाद राज्य को नए स्पोर्ट्स हब के रूप में एक तोहफा दिया गया। जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल बर्ल्टन पार्क 77.77 करोड़ के उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। सीएम मान के इस प्रोग्राम को लेकर करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अलर्ट पर हैं। वहीं प्रशासन द्वारा तैयारियों के पुख्ता प्रबंध पहले से किए जा चुके है। इस स्पोर्ट्स हब में क्रिकेट, हॉकी, बॉलीवाल, रग्बी सहित अन्य खेले शामिल होगी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए जल्द बर्ल्टन पार्क में इंटरनेशल मैच खेले जाएंगे। बर्ल्टन पार्क के जरिए इंडस्ट्री को काफी फायदा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जालंधर में भी युवा विराट कोहली बनकर भारतीय टीम में खेलते दिखेंगे और पंजाब का नाम रोशन करेंगे। सीएम मान ने कहा कि स्पोर्ट्स कैपिटल में रग्बी शिपमेंट के लिए लंदन के लिए रवाना की गई। जालंधर की बनी रग्बी से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाता है। जालंधर के क्रिकेट बैट से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाता है।

इसी के चलते इसे जालंधर से बने फुटबॉल से फीफा वर्ल्ड कप के मैच खेले जाते है जो कि पंजाब के मान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि चुनाव कैपेन में केजरीवाल ने कहा था कि इसे स्पोर्ट्स हब के तौर पर बनाया जाए। जहां हजारों की गिनती में लोगों को इंडस्ट्री से काम मिला हुआ है। वहीं भारतीय हॉकी टीम को लेकर कहा कि भारतीय हॉकी टीम में जालंधर से 8 खिलाड़ी है। वहीं भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल पंजाब के खिलाड़ी रूप में टीम में शामिल है। वहीं फुटबॉल में पंजाब की महिला शामिल है, यह पहली बार है कि भारतीय टीम की 3 खेलों में पंजाब के खिलाड़ी शामिल है।

केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब खेलों में, इंडस्ट्री में, खेतीबाड़ी में सबसे आगे पंजाब होता था। लेकिन पिछली सरकारों ने जिस तरह से नशे में धकेल दिया। आज पंजाब के हालात यह हो गए है कि पंजाब के घर-घर में नशा बिक रह है। अब पंजाब सरकार ने नशे को लेकर राज्य में युद्ध छेड़ा है। जिस किस्म का युद्ध और ठोस कदम पंजाब सरकार ने उठाए है ऐसे कदम किसी भी राज्य में सरकार ने नहीं उठाए है। पंजाब में अब गांवों में लोग खुद नशा छुड़वाने के लिए मुहिम में शामिल हुए है। पंजाब में अब तक बड़े तस्करों को काबू किया गया। तस्करों के एनकाउंटर पुलिस ने किए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार को खुशी है कि इस स्टेडियम में अब हजारों की गिनती में युवा खेलने के लिए आएंगे और नशे से मुक्त होंगे। पंजाब में प्रत्येक गांव में खेल का मैदान बनाया जा रहा है और उन्हें खेलों का सामान मुहैय्या करवाए जा रहे है। इस दौरान 5 किस्म के खेलों को प्रमोट किया जा रहा है। इसी के साथ नशे से मुक्त होने वाले लोगों के लिए रोजगार मुहैय्या करवाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page