Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: न्यू दशमेश नगर में गोलियां चलने से पहले हुए विवाद...

Jalandhar News: न्यू दशमेश नगर में गोलियां चलने से पहले हुए विवाद की CCTV फुटेज आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते न्यू दशमेश नगर में गोलियां चली। जहां एक दिन पुराने विवाद को लेकर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। घटना में गोली लगने से पवन कुमार उर्फ सोनू उर्फ चंटा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति ने कहा कि उसके बेटे का एक दिन पहले इलाके के व्यक्ति से विवाद हुआ था। घायल पवन ने बताया कि बीते दिन व्यक्ति द्वारा बेटे को बिना बात के इलाके के व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया गया।

गुस्से में आए बेटे ने नौजवानों को बुला लिया और उससे बात करने चला गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें फायरिंग करने वाले आरोपी एक दिन पहले सरेआम गुंडागर्दी करते हुए घर के बाहर 3 बाइक पर सवार होकर आते है। इस दौरान घर के मुख्य गेट पर लात मारकर अंदर घुस जाते है। जिसके कुछ देर बाद घायल पवन हमलावारों के साथ बाहर आता और आस पड़ोस को बुलाता है। लेकिन हमलावार मौके से फरार हो जाते है। पीड़ित का कहना है कि देर रात दोनों पक्ष में मामला शांत हो गया था।

घायल पवन ने आरोप लगाए कि आज उस परमजीत, रिंकू, परमजीत की पत्नी, आशु, विशाल, मदी और उसकी मम्मी, चार्ली और मोली ने मिलकर उस पर हमला किया है। इस दौरान हमलावरों द्वारा उस पर गोलियां चलाई गई। मौके पर चश्मदीद ने एक खोल बरामद किया। हालांकि एसीपी स्वर्ण जीत सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर खोल बरामद होने पर भी एसीपी द्वारा गोलियां चलने की पुष्टि नहीं की जा रही। एसीपी का कहना हैकि पीड़ित के बयान के मुताबिक फायरिंग हुई है। जबकि मौके पर चश्मदीद राजिंदर ने गोली का खोल उठाया और मीडिया को इसकी जानकारी दी।

मौके पर मौजूद चश्मदीद राजिंदर कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी से घर आया था। व्यक्ति ने बताया उसे चंटे का सुबह फोन आया था कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ है। इस घटना को लेकर वह देर रात उससे बात कर रहा था कि हमलावरों द्वारा चंटे पर गोलियां चला दी गई। एक गोली नौजवान के आर पार हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -